
Itne kareeb aakar..
Ab kya samjhaaye unko,
Koi faayda nahi hota,Pakke ghade par mitti chadhaakar…
बहुत दूर चले गए वो,
इतने करीब आकर ।
अब क्या समझाए उनको,
कोई फायदा नही होता,पक्के घड़े पर मिट्टी चढ़ाकर ।
मौत आना या साथ ना होना,
दोनों है अलग बात ।
आप अब भी हो
हमारी यादों के साथ ।।
देश के लिए आपकी सेवा ,
इतिहास के पन्नो में लिखी जाएगी ।
नाम लेगा जब कोई आपका
‘जय हिंद’ की आवाज़ आएगी ।।
Maut aana ya saath na hona,
Dono hai alag baat ..
Aap ab bhi ho
Hamari yaadon ke saath…
Desh ke liye aapki seva,
Itihaas ke panno mein likhi jaayegi..
Naam lega jab koi aapka,
‘Jai Hind’ ki awaaz aayegi..
ओ कन्हैया , ओ कन्हैया
तेरी बांसूरी कानो को सुहाए ।
तेरे सुदर्शन चक्र से
पाप और पापी दोनों डर जाए ।।
तेरे नाम भर से ,दुख हर जाए ।
दुखियारों को राह दिखाए,
नही जाता खाली हाथ कोई
जो भी तेरे शरण में आये ।।
ओ कन्हैया , ओ कन्हैया
तेरा जन्म भी एक माया है ।
वासुदेव-देवकी ने कई मन्नतों से
तुम्हारे जैसा लाल पाया है ।।
हर मुश्किल का हल निकाल देता है तू ,
तेरी लीला है कमाल की ।
हाथ उठा कर सब कोई बोले
जय कन्हैया लाल की ।।
यह कच्चे धागों की नही,
प्यार-दुलार , रक्षा और विश्वास की डोर है ।
यह तिलक महज टीका नही ,
प्रेम सदभाव का शोर है ।।
है यह ऐसा बंधन जिसे
तोड़ न सके कोई ताकत ।
भाई -बहन के प्यार की
बात ही कुछ और है ।।
रक्षा बंधन की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं ।।
लोग चीर देते है दिलों को,
अपनी कड़वी बातों की तीर से ।
भाले से भी दिल जीतने का हुनर सीखो,
भारत के इस वीर से ।।
Unko ab hum ,
Pasand nahi hai..
Kisi ke gale paddne ki,
Apne yahan bhi rasm nahi hai ..
Tumhare sahi hone se
Hum galat ho jaaye, yeh jaruri toh nahi..
Apne apne haalaat mein,
Sahi ho sakte hai dono, kahin kahin….
तुम्हारे सही होने से ,
हम गलत हो जाये, यह जरुरी तो नही ।
अपने अपने हालात में,
सही हो सकते है दोनों, कहीं कहीं ।।
चाहे आप जान भी दे दो ,
सबको आप खुश नही रख सकते ।
कुछ लोग ऐसे होते है जिनकी नज़र में आप ,
किसी हाल में भी अच्छे नही हो सकते ।।
Chaahe aap jaan bhi de do
Sabko aap khush nahi rakh sakte…
Kuch log aise hote hai Jinki nazar mein aap kisi haal mein bhi achhe nahi ho sakte…
उनके हर कदम से
रोज नया सीखता हूँ मैं ।
नासमझी का चश्मा उन्होंने लगाया
अब उन्हें बदला हुआ दिखता हूँ मैं ।।
Unke har kadam se
Roj naya sikhta hun main..
Naasamjhi ka chasma unhone lagaaya
Ab unhe badla hua dikhta hun main…
Jo nahi mil paaye
Uske liye dil
har pal rota hai
Na jaane kyun hum
usey ahmiyat nahi dete
Jo rishta humein
haasil hota hai
जो नही मिल पाए
उसके लिए दिल
हर पल रोता है ।
ना जाने क्यूँ हम
उसे अहमियत नही देते
जो रिश्ता हमें
हासिल होता है ।।
तुम सोचते हो हमारी गलती ,
हम सोचे तुम्हारी ।
कोई गलतफहमी दूर नही करता,
देखो रिश्तों की लाचारी ।।
Tum sochte ho hamari galti
Hum soche tumhari..
Koi galatfehmi dur nahi karta
Dekho rishton ki lachari..
बुराई पर अच्छाई की जीत ,
शिकवे भुलाकर गले लगने की रीत ।
प्यार मिले आपको रंगों के रूप में,
खुशनुमा हो ज़िन्दगी जैसे फागण के गीत ।।
होली की शुभकामनाएँ ।।
Buraayi par achhaayi ki jeet,
Shikwe bhulaakar, gale lagne ki Reet,
Pyar miley aapko rango ke roop mein,
Khushnuma ho zindagi jaise
Faagan ke geet …..
सूर्य , नदी और चंद्रमा
पूरे प्रकृति की पूजा है ।
सजे है हर घाट , आने वाली
छठ मईया की कृपा है ।।
व्रत करते है सभी
गाते है मईया के गीत ।
अब संतान सबके दीर्घायु होंगे ,
होगी मुश्किलों से जीत ।।
जय छठ मईया ।।
Surya nadi chandrama
Poore prakriti ki puja hai..
Saje hai har ghaat,
Aane wali Chhath maiya ki kripa hai…
Vrat karte hai sabhie
Gaate hai maiya ke geet..
Ab Santaan sabke dirghaayu honge
Hogi mushkilon se jeet…
Jai Chhath Maiya 🙏🏻
अपने मन की ब्यथा को
तेरे बिन और किसे सुनाऊं माँ ।
इस दुनिया में कुछ भी तो सही नही चल रहा,
कैसे खुद को समझाऊं माँ ।।
सही दिशा में हर कोई जाए,
कुछ ऐसा भाव जगा दे माँ ।
यह दुनिया फिर बच्चों सी मुस्काये ,
यह चेहरे का मास्क हटा दे माँ ।।
नवरात्रि की सबको ढेरों शुभकामनाएं ।।
Teri bigdi woh bana dega ,
Sankat saare mita dega..
Tu naam jap bus gannpati ka,
Har kaamna puri kara dega..
Happy Ganesh Chaturthi!!
तेरी बिगड़ी वो बना देगा ,
संकट सारे मिटा देगा ।
तू नाम जप बस गणपति का,
हर कामना पूरी करा देगा ।।
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ ।।
हम दोनों के प्यार का फर्क,
चलो आज बताता हूँ ।
तुम ‘ मुझसे ‘ चाहती हो ,
और मैं ‘ तुम्हें ‘ चाहता हूँ ।।
Hum dono ke pyar ka fark
Chalo aaj bataata hun..
Tum ‘mujhse’ chaahti ho
Aur main ‘tumhein’ chaahta hun..
कंश ने जन्म लिया था,
धर्म को सताने के लिये ।
और कृष्ण ने जन्म लिया था,
मानवता की लाज बचाने के लिए ।।
किसी भी युग मे
जब भी पाप बढ़ेगा ।
कभी राम बन कर , कभी श्याम बन कर ,
धर्म अपना इंसाफ करेगा ।।
जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ ।।
Kansh ne janam liya tha,
Dharm ko sataane ke liye..
Aur krishna ne janma liya tha
Maanavta ki laaj bachaane ke liye..
Kisi bhi yug mein
Jab bhi paap badhega..
Kabhie Ram ban kar , kabhie Shyam ban kar,
Dharam apna insaaf karega…
Happy Janmashtami!!